ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : बुरहानपुर में संयुक्त मोर्चा एवं घटक कर्मचारी संगठनों ने पेंशन दादा के नाम से प्रसिद्ध ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित का भव्य स्वागत किया।

सिटी रिपोर्टर ऋषभराज पाठक बुरहानपुर म.प्र.

संतोष सिंह दीक्षित को अखिल भारतीय शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने, प्रेरणा अवार्ड मिलने और मंडी इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति होने पर पुष्पहार पहनाकर और जलेबी खिलाकर सम्मानित किया गया। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान ने कहा कि संतोष दीक्षित जी पिछले 15-20 सालों से पुरानी पेंशन के लिए दिल्ली से लेकर बुरहानपुर तक संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारी हित के लिए वे हमेशा लड़ते रहते हैं।

इस सम्मान समारोह में डॉ. अशफाक खान, ठाकुर अरविंद सिंह, धर्मेंद्र चौकसे, अत्ताउल्लाह खान, अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, राजेश साल्वे, सदानंद कापसे, शाहरुख खान और प्रभाकर तायडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button