Rajasthan News : अच्छे समाज कल्याण के लिए राजनीति में अध्यात्म जरुरी-दास तीन दिवसीय प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय पहुंचे त्रिपुरा के मंत्री सुधांन्गसु दास

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
आबू रोड, त्रिपुरा के अनुसूचित जाति कल्याण, पशु संसाधन विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सुधान्गसु दास तीन दिवसीय प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू रोड तथा माउण्ट आबू पहुंचे। शांतिवन पहुंचने पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके मृत्युंजय, मेडिकल प्रभाग के सचिव डाॅ बनारसीलाल शाह, सीए जगदीश, बीके शिविका समेत कई लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

संस्थान की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मंत्री सुधान्गसु दास ने कहा कि मौजूदा में लोगों के जीवन में अध्यात्म और राजयोग जरुरी है। इससे कार्य व्यवहार में सकारात्मकता का विकास होता है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आने के बाद महसूस होता है कि मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए। जिस व्यक्ति के जीवन में अध्यात्म, ज्ञान और नैतिक मूल्य नहीं है। वह जीवन लक्ष्य विहिन है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान का कार्य लोक कल्याण के लिए है। इसलिए इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस दौरान त्रिपुरा की बीके अद्या बहन समेत कई लोग उपस्थित थे। मंत्री दास ने विशाल डायमंड हाॅल, भंडारे आदि का अवलोकन कर मंत्र मुग्ध हो गये। उन्होंने संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।


Subscribe to my channel