Noida News : दिल्ली के झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंजा परिसर
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध माँ आदिशक्ति झंडेवाला देवी मंदिर में रविवार के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। रविवार होने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। दिल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों और दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन एवं दिल्ली पुलिस ने विशेष सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित और सुगमता से दर्शन कराए जा सकें। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Subscribe to my channel