Noida News : रविवार को झंडेवाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध माँ आदिशक्ति झंडेवाला देवी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर माँ के दर्शन कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रविवार होने के कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन एवं दिल्ली पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है तथा भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित एवं सुगमता से दर्शन कराए जा सकें। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


Subscribe to my channel