Delhi News : डीडीयू अस्पताल में मरीज से कथित बदसलूकी का मामला, जांच की मांग
जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल, हरिनगर में एक मरीज के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति किडनी में तेज दर्द की शिकायत लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसने शराब का सेवन किया हुआ था। उसके साथ उसकी पत्नी, बेटी और भाई भी मौजूद थे। आरोप है कि अस्पताल में तैनात कुछ बाउंसरों ने मरीज के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की गलती साबित होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल अस्पताल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Subscribe to my channel