ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : वृद्ध को मिली तत्काल पेंशन, विधवा महिला और बच्चों को दिलाई जाएगी आर्थिक सहायता

मृत्यु उपरांत उत्तराधिकारी रामचरण अहिरवार को 2 लाख रुपए की मिली अनुग्रह सहायता राशि

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जरूरतमंदों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया। इस दौरान कई पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नौगांव विकासखंड के ग्राम ढिगपुरा निवासी राधे ने आर्थिक सहायता की मांग रखी। पात्रता का परीक्षण करने के बाद सामाजिक न्याय विभाग द्वारा उन्हें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन तत्काल स्वीकृत कर जिला पंचायत सभाकक्ष में ही स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। पेंशन स्वीकृत होने पर आवेदक के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। साथ ही जनसुनवाई में आवेदक श्रमिक तिजिया अहिरवार की मृत्यु उपरांत उत्तराधिकारी रामचरण अहिरवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के तहत अनुग्रह सहायता राशि 2 लाख रुपए का स्वीकृति आदेश प्रदाय किया गया।

इसी प्रकार ग्राम तिदनी, नौगांव निवासी धर्मकुमारी कुशवाहा, पति स्वर्गीय संतोष कुशवाहा ने पति के निधन के बाद आर्थिक संकट की जानकारी प्रशासन को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने सामाजिक न्याय विभाग को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि धर्मकुमारी कुशवाहा के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाते हुए पात्र हितग्राहियों के लिए 4 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि शीघ्र स्वीकृत कराई जाए। इसके साथ ही जनसुनवाई में 201 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित विभागों को तत्काल निराकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के माध्यम से जिले के दूरस्‍थ अंचलों में निवासरत नागरिकों की (आधार एवं समग्र ) से संबंधित समस्याओं का त्वरित और सकारात्मक समाधान हो रहा है
भूरी यादव की आधार संबंधी समस्या का हुआ तत्काल समाधान जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता की अनूठी मिशाल पेश करते हुए जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में उपस्थित बड़ामलहरा तहसील की वृद्धा भूरी यादव पति छुट्टी यादव जिनके द्वारा बताया गया कि इनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। भूरी यादव की उक्‍त समस्‍या पर कलेक्‍टर पार्थ जैसवाल नेे द्वारा सक्रिय पहल  करते हुए जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्‍स राहुल तिवारी को निर्देशित किया गया। जिसमें कार्यवाही कराते हुए उक्त दस्तावेजों का परीक्षण कर यूआईडीएआई पोर्टल में चेक किया। जिसमंे देखा गया कि इनका आधार कार्ड पहले से बना हुआ है। इस सम्बन्ध में निदेशक, यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल को ईआईडी नंबर दिया गया और उनके द्वारा आधार कार्ड नंबर दिया गया। आधार कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक नहीं था। जिसको तत्काल लिंक कराया गया और भूरी यादव को आधार कार्ड उपलब्ध करा दिया गया।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button