Madhya Pradesh News : नवीन विद्यालय भवन के भूमि पूजन का भव्य आयोजन सम्पन्न

ब्यूरो चीफ इंद्र मेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव के नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, अभिभावकों, ग्रामवासियों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में माननीय विधायक निवास चैन सिंह वरकड़े,जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहगांव गत सिंह भवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व अध्यक्ष स्थायी शिक्षा समिति मोहगांव, जनपद सदस्य गोंदिया परते, जनपद सदस्य श्रवण परते,ग्राम पंचायत बिलगांव सरपंच लमतू सिंह धुर्वे, उपसरपंच प्रसन्न भांवरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने नवीन विद्यालय भवन के निर्माण को क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को लगन और परिश्रम के साथ अध्ययन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दीपक कछवाहा प्रभारी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव, फूलचंद नंदा, प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलगांव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय भवन निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि नवीन भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण, ग्रामवासी, अभिभावक, समस्त शिक्षक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने नवीन भवन निर्माण की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उपस्थित जनसमुदाय ने नवीन विद्यालय भवन के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण की शुभकामनाएँ व्यक्त की।
Subscribe to my channel