ब्रेकिंग न्यूज़
Madhy Pradesh News सुवाखेड़ा में पुराने विवाद में फिर मारपीट, पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग

रिपोर्टर महमूद हुसैन रंगरेज़ नीमच मध्य प्रदेश
नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवाखेड़ा निवासी राधेश्याम जाति भील ने पुलिस अधीक्षक नीमच को शिकायत देकर आरोपियों पर तलवार-लाठी से हमला, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक 25 जून को पत्नी सम्पतबाई से मारपीट हुई थी। 2 जुलाई को राधेश्याम और परिवार पर फिर हमला हुआ, जिसमें तलवार से कान फटने और उंगली फ्रैक्चर की बात कही गई है। आरोपियों ने मोबाइल और सोने की चेन भी छीनी।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी घर पर पत्थर फेंक रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा मांगी गई है।




Subscribe to my channel