ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News साईकल वाले सांसद अर्जुन मेघवाल का किया स्वागत किया

ब्यूरो चीफ महावीर चंद्र आबूरोड राजस्थान

आबुरोड भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल के ऑफिस पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल का दुपट्टे एवम साफे से स्वागत एवम अभिनंदन किया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोठवाल ने बताया भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनेता और वर्तमान में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। वे राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुने गए हैं और अपनी सादगी के लिए साइकिल वाले सांसद के नाम से भी जाने जाते हैं।


प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने बताया उन्होंने 1974 में टेलीफोन ऑपरेटर से करियर शुरू किया। 1980 में आरएएस (RAS) परीक्षा पास की और 1999 में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए।राजनीति: उन्होंने 2009 में वीआरएस (VRS) लेकर भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में प्रवेश किया और पहली बार बीकानेर से सांसद बने इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया कि मोदी सरकार में 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है। इस दौरान प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित,पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गोठवाल,पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मोरवाल,जिला मंत्री अमराराम मेघवाल,अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी प्रकाश मेघवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारु,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राव,नगर मंत्री देवेंद्र निगम,राजेन्द्र कुमार,दयाराम गोठवाल आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button