ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत भमरव्वा शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के भमरव्वा शिव मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।


निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button