ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। आरोपी के पैर में गोली लगी है तो वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना एक चार पहिया वाहन, एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 2 मिस कारतूस 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल, ₹2000 बरामद हुए हैं।

जानकारी बिंदकी मार्ग स्थित दादन खेड़ा मोड के पास कल्याणपुर पुलिस को आरोपी के आने की सूचना मिलती है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और सरेंडर करने को कहा। हालांकि पुलिस जबतक संभल पाती तबतक आरोपी शाहनवाज ने फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली जा धंसी। आरोपी को उपचार के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में मुअसं 131/26 व 136/26 धारा 123/303(2) बी के तहत केस दर्ज है। हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल पुत्र मंसूर ग्राम विसहिया थाना हथिगवा जिला प्रतापगढ़ का रहने वाला है।

एक आरोपी फरार- कल्याणपुर पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी फरार हो गया। उसका नाम फिरोज है और वो ग्राम करारी थाना करारी जिला कौशांबी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज है। इतना ही नहीं अन्तरजनपदीय थानों पर भी दो दर्जन से अधिक केस पंजीकृत हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी के बारे में खोजबीन कर रही है !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button