Himachal Pradesh News ग्राम पंचायत धरोगडा द्वारा सबका साथ सबका विकास को दिया जा रहा है

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
शिमला ग्रामीण के अंतर्गत दूर दराज पंचायत धरोगड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान पुष्पा ठाकुर वह उपप्रधान केवल राज वर्मा संयुक्त रूप से अपनी पंचायत के संबंधित वार्ड -वार्ड में जाकर उन्हें समर्थन देने के लिए लोगों का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उपरोक्त संदर्भ में आज धरोगडा( 2) वार्ड के नतराड गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत धरोगडा की प्रधान पुष्पा ठाकुर वह उपप्रधान केवलराज वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालक ग्राम पंचायत धरोगडा की पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य दीप्ती कश्यप ने गांव में उपस्थित सभी मेहमानों का एकत्र होने के लिए आभार व्यक्त किया। उप प्रधान केवलराज वर्मा ने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्य में बढ़-चड कर भाग लेने का आवाहन किया ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।

वही प्रधान पुष्प ठाकुर ने उपस्थित लोगों का पंचायत चुनाव में उन्हें भारी मतो से विजय दिलाने के लिए उपस्थित लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी आभार व्यक्त किया। प्रधान पुष्पा ठाकुर ने विशेष कर महिलाओं को पंचायत के विकास कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया और उन्हें इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि उन्हें जो भी कोई समस्या हो बेझिझक मेरे साथ साझा करें। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उसका हर संभव निदान करूं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी मिलकर अपनी समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सांझा किया। वार्ड सदस्य कांता मेहता व ग्रामीणों ने मिलकर मेहमानों के लिए मिष्ठान का आयोजन भी किया।




Subscribe to my channel