ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बेगम ड्योढी चौक में नगर निगम कर्मचारियों का सम्मान सूफी बूंदन मियां द्वारा किया गया।

वार्ड 96 में मोहर्रम व्यवस्थाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा। वार्ड 96 क्षेत्र में मोहर्रम के आयोजन के दौरान उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था, सीवर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं गलियों-सड़कों के पेचवर्क कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

बेगम ड्योढ़ी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में शेख अबुल उलाई कमेटी के अध्यक्ष हाजी सूफी बूंदन मियां के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद पति पंडित नवीन चंद्र शर्मा, समाजसेवी समी आगाई, सेनेट्री सुपरवाइजर देवेंद्र विराट, उदयभान, छैल बिहारी, स्ट्रीट लाइट लाइनमैन राजेश तथा सभी सफाई कर्मचारियों का गले में साफा पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं के कारण क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिली और सभी संबंधित कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button