मध्यप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री के घोषणा करने के बाद भी नही बदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पता

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में शहरो के नाम बदलने का सिलसिला अभी भी लगातार जारी है 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस पर नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरुंदा कर दिया प्रदेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया था कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को नसरुल्लागंज का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा था। जिसपर केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी मिल गई जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भेरुंदा करने की घोषणा कर दी घोषणा होने के बाद कई सरकारी कार्यालय में नाम बदलकर नसरूलागंज की जगह भेरुंदा कर दिया गया है जैसे पुलिस थाना भेरुंदा कृषि उपज मंडी भेरुंदा तहसील कार्यालय भेरुंदा कर लेकिन आज भी मुख्यमंत्री के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरुंदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) में आज भी अस्पताल नाम बदला नहीं गया है नसरुल्लागंज नाम ही लिखा हुआ है लगता है इस और किसी अधिकारी की निगाह नही पड़ी है इससे ऐसा लगता है जैसे कि प्रदेश के मुखिया ने जो नाम बदलने की घोषणा की उससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई असर नहीं पड़ रहा है आखिर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कब देंगे इस पर ध्यान ?

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button