Uttar Pradesh News साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, नकदी, लैपटॉप, स्वाईप मशीन, मोबाइल फोन, मोहरे, बिल बुक, चैक बुक, पास बुक, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व महिंद्रा थार बरामद

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शाहबाद के नेतृत्व में दिनांक 23.06.2026 को थाना पटवाई पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पटवाई सोहना पुल रोड पर थार गाडी न0 UP 21 DK को रोका गया जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे । गाडी सवार तीनो व्यक्तियों ने अपना नाम 1. प्रहलाद सिहं पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी काशीराम नगर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद, 2. विवेक कुमार पुत्र महिलाल नि0 अलीगंज बेनाजीर थाना कोतवाली जनपद रामपुर, 3. हरविन्दर सिहं पुत्र महेन्द्र सिहं नि0 ग्राम अलीगंज बेनजीर थाना कोतवाली जिला रामपुर बताया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 7.5 लाख रुपये, 01 लैपटाप डेल कम्पनी, 01 पेटीएम कार्ड स्वाईप मशीन, 06 मोबाइल फोन, 06 मोहर भिन्न भिन्न कम्पनी, 04 बिल बुक, 18 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के, 15 चैक बुक भिन्न भिन्न बैंको की, 04 पास बुक भिन्न भिन्न बैंको की, एक भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व गाडी महिन्द्रा थार रजि0 नं0 UP21DK बरामद हुए । गाडी को एमवीएक्ट के तहत सीज कर किया गया ।
पूछताछ-
अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग लोगो को एपीके फाइल भेजकर फोन का एक्सेस प्राप्त कर उनके खातो से पैसा ट्रासंफर कराकर व जनता के व्यक्तियो को झूठा लालच देकर पैसा डबल ट्रिपल करने की स्कीम बताकर उन्हे अपने जाल में फंसां कर उनके खातो से धोखाधडी करके रुपये दूसरे खातो में ट्रांन्सफर कर देते हैं । हम लोग सीधे साधे लोगो को लालच देकर अलग अलग बैंको मे खाता खुलवा कर उन खातो से सम्बन्धित डेबिट कार्ड व इन्टरनैट बैंकिंग व मोबाइल फोन में उनकी इमेल आईडी तथा यूपीआई आईडी तक बना लेते है तथा उनके इन्टरनेट बैंकिग व यूपीआई आईडी में इस्तेमाल मोबाइल सिम को हम अपने पास रखते है ताकि इन्टरनेट बैंकिग पर आया ओटीपी हमे प्राप्त हो सके और चैक बुक पर हस्ताक्षर भी ले लेते है ताकि जरुरत पडने पर साइबर अपराध द्वारा प्राप्त किये गये पैसो को निकाल सके । हमारे द्वारा इन लोगो का बैंक मे करटं व बिजनेस खाता खुलवाया जाता है ताकि एक बार मे अधिक से अधिक रूपये का ट्रांजक्शन किया जा सके और बिजनेस व करटं खाता खुलवाने मे जो प्रपत्र तैयार होते है वो हम लोग खुद कूटरचना करके तैयार करा लेते है खाता धारक को इसकी कोई जानकारी नही होती थी कि उनकी निजी जानकारी का प्रयोग करके उन खातो को हमारे द्वारा प्रयोग किया जाता है । इन्ही लोगो की हम यूपीआई आईडी बनाकर इनकी बिना अनुमति के लेने देन का काम करते है । यह काम हम काफी लम्बे समय से कर रहे है, कोई हम पर शक न कर सके इसके लिये हमने दो तीन फर्जी कम्पनी भी खोल रखी है जिसके आधार पर हम लोगो का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन पर फर्जी मोहर लगाकर बिजनेस अकांउट खुलवाते है । खाता धारको को हम इसके बदले मे कुछ रुपया मुहैया करा देते है क्योकि हम लोगो द्वारा खाता धारको को यह बताते थे कि हम बिजनेस करने वाले लोग है और हम टैक्स बचाने के लिये आप के खातो से रुपयो का लेनदेन करेंगे ।
बरामदगी-
1. 7.5 लाख रुपये ।
2. 01 लैपटाप ।
3. 01 पेटीएम कार्ड स्वाईप मशीन ।
4. 06 मोबाइल फोन ।
5. 06 मोहर भिन्न भिन्न कम्पनी ।
6. 04 बिल बुक ।
7. 18 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के ।
8. 15 चैक बुक भिन्न भिन्न बैंको की ।
9. 04 पास बुक भिन्न भिन्न बैंको की ।
10. एक भारतीय पासपोर्ट ।
11.आधार कार्ड व पैन कार्ड ।
12. महिन्द्रा थार रजि0 नं0 UP21DK ।
-कार्यवाही-
बरामदगी एवं गिरफातारी के आधार पर थाना पटवाई पर मु0अ0सं0- 149/2026, धारा- 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
प्र0नि0 धनन्जय सिहं
उ0नि0 दिनेश कुमार
उ0नि0 अनुज कुमार
उ0नि0 अजीत सिहं
हे0का0 राम सिहं
हे0का0 अनिल कुमार
हे0का0 शहादत अली
का0 नीरज कुमार




Subscribe to my channel