ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News “Ex बॉयफ्रेंड को फसाने के लिए बनाई फेक इंस्टाग्राम आईडी खुद को भेज अश्लील मैसेज फिर थाने में की शिकायत है”

                                                 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बिलासपुर -: बिलासपुर की एक युवती ने अपने Ex बॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके नाम से इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी बनाई उसके बाद उसे बदनाम करने के लिए उसकी आईडी से खुद को ही अश्लील मैसेज भेजना लग गई इसके पश्चात युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस की टेक्निकल जाँच में युवती का फर्जीवाड़ा सामने आया जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को ही गिरफ्तार कर लिया पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी संजय रात्रि ने पिछले 15 में को शिकायत की थी कि उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साइबर तकनीकी साक्षी सोशल मीडिया अकाउंट डिटेल्स और पेज की बारीकी से जांच की और पता चला कि सोशल मीडिया के सभी आईडी संचालन तोड़ बाकी रहने वाली प्रीति सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष कर रही है ।


पुलिस जांच में यह तत्व भी सामने आया है कि संजय रात्रि और प्रीति सूर्यवंशी के बीच पहले से प्रेम संबंध रहे है डिजिटल साक्ष्य से यह स्पष्ट हुआ है कि युवक को बदनाम करने और उसके खिलाफ भ्रामक परिस्थितियों निर्मित करने के लिए प्रीति ने उनका नाम इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाई और बदनामी फैलाने की कोशिश की और खुद ही तोरवा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संजय रात्रे उसे इंस्टाग्राम आईडी से ब्लैकमेल कर रहे हैं उसकी अश्लील तस्वीरें भेज कर लेकिन तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्य के प्रशिक्षण में पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी की शिकायत की गई थी उसका संचालन खुद प्रीति सूर्यवंशी कर रही थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button