ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News खरीफ-2026 की तैयारियों को लेकर एसीएस की अध्यक्षता में संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

सागर एवं जबलपुर संभाग की हुई समीक्षा , अपर मुख्य सचिव ने शतप्रतिशत फिश पार्लर की स्थापना पर कलेक्टर छतरपुर की सराहना की

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

खरीफ 2026 की तैयारियों के संबंध में अपर मुख्य सचिव कृषि केसी गुप्ता की अध्यक्षता में एपीसी की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें भोपाल से संचालक कृषि, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड, आयुक्त सहकारिता सचिव उद्यानिकी, संचालक उद्यानिकी, संचालक कृषि अभियांत्रिकी और प्रबंध मार्कफेड एवं बीज प्रमाणीकरण शामिल रहे। बैठक में सागर और जबलपुर संभाग की समीक्षा की गई। छ्तरपुर जिले के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, कृषि अधिकारी अनिल मिश्रा, परियोजना संचालक आत्मा डॉ. सुरेश पटेल, सहायक संचालक मत्स्य नितिन वर्मा सहित उद्यानिकी, पशुपालन और संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।

बैठक में रबी 2025-26 के कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी खरीफ-2026 सीजन की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव कृषि ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलों द्वारा खरीफ फसलों के रकबे, बीज एवं उर्वरक उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण तथा किसानों को दी जा रही तकनीकी सलाह संबंधी प्रस्तुतिकरण दिए गए। अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।

बैठक में कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्नत बीज किस्मों, नवीन कृषि तकनीकों तथा अनुसंधान आधारित नवाचारों की जानकारी साझा की। कृषि उत्पादन आयुक्त ने सभी जिलों को खरीफ सीजन के लिए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में आगामी खरीफ कार्यक्रम के लक्ष्यों की प्राप्ति, कृषि उत्पादन वृद्धि तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया गया। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत लक्ष्य से भी ज्यादा फिश पार्लर स्थापित हुए अपर मुख्य सचिव किसी ने मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए छतरपुर जिले में लक्ष्य से भी अधिक 14 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना होने पर कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल के निर्देशन और मॉनिटरिंग में हुई कार्य की सराहना की। साथ ही अन्य जिलों को भी प्रेरित किया।
छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत स्मार्ट फिश पार्लरों की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त की समीक्षा बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 14 स्मार्ट फिश पार्लरों के निर्माण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किए जाने पर भोपाल स्थित मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले के प्रयासों की सराहना की गई।

योजना के अंतर्गत जिले की 7 नगर परिषदों द्वारा 14 स्मार्ट फिश पार्लरों का निर्माण कराया गया है। इन पार्लरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं ताजी मछली उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से हितग्राहियों को रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं।
स्मार्ट फिश पार्लर पारंपरिक मछली बाजारों में होने वाली अस्वच्छता और अव्यवस्था से मुक्त हैं तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। इससे मछली विक्रेताओं को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।जिले की जिन नगर परिषदों में स्मार्ट फिश पार्लरों का निर्माण किया गया है, उनमें बक्सवाहा, गढ़ीमलहरा, बड़ामलहरा, खजुराहो, नौगांव, बिजावर तथा बारीगढ़ क्षेत्र शामिल हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button