Uttar Pradesh News PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त जारी, रामपुर के 2.37 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से देशभर के किसानों के लिए 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर देश के 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक श्री आकाश सक्सेना, मिलक विधायक श्रीमती राजबाला, जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र की उपस्थिति में जनपद के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत जनपद रामपुर के 2,37,537 कृषकों के बैंक खातों में लगभग ₹47.17 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिससे किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक संबल प्राप्त होगा।



Subscribe to my channel