ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News तेज रफ्तार बस ने 3 वर्षी मासूम को रौंदा

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश

क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है घटना सुबह 7:15 बजे माकड़खेड़ा शांति नगर नर्मदा पुल की बताया जा रहा है कि मंडलेश्वर की ओर से तेज रफ्तार बस एमपी 09, F, A, 5066 जो P,D,T,L पैटर्न ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के श्रमिकों को लेकर आ रही थी इस समय 3 वर्षी मासूम राजवीर पिता लोकेश केवट जो खेलते खेलते सड़क बीच पहुंच गया जो बस की चपेट में आ गया बस की रफ्तार तेज बताई जा रही है हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है

मासूम राजवीर के दादा दीपक केवट ने बताया अलन पालन में परिजन मंडलेश्वर सरकारी अस्पताल ले गए जहां से मासूम को जिला अस्पताल खरगोन रेफर किया खरगोन से इंदौर रेफर किया गया हालत गंभीर बताई जा रही है ग्रामीणों ने स्टाफ ब्रेकर की मांग की है आए दिन हादसों के आशंका बनी रहती है परिजनों का और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है इस सड़क हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं सड़क हादसों में देश के टॉप 100 जिलों में शामिल है खरगोन एमपी में पांचवें नंबर पर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button