उत्तरप्रदेशसहायता

Uttar Pradesh News छुट्टा पशुओं को पकड़कर भेजा गया गौशाला

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव की रिपोर्ट गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाज़ीपुर जखानिया क्षेत्र के धामुपुर गांव मे बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक बेसहारा मवेशियों को पकड़ने का निर्देश जखनिया खंड विकास अधिकारी ने दिया जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने इस दौरान ग्रामीणों की मदद से 20 पशुओं को पकड़ा गया और गोवंश आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया धामुपुर,चकमकपुर,एवं ददरा, झोटारी, मोलनापुर गांव में बेसहारा पशु किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे परेशान गांव के किसानों ने धामुपुर गांव के समाजसेवी अनिकेत चौहान को जानकारी दी गई जिसके बाद समाजसेवी अनिकेत चौहान ने ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गाजीपुर जिलाधिकारी को ट्वीट किया गया जिसके बाद हरकत में आए विभाग 3 दिन के अंदर अधिकारों में हडकम मच गया जिसके बाद आज ही खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान व सचिव ने मौके पर पहुंच कर छूटा पशुओं को पकड़ा गया। समाजसेवी के शिकायत पर सक्रिय हुई खंड विकास के कर्मचारी की टीम ने धामुपुर,चकमकपूर,एवं ददरा, झोटारी, मोलनापुर गांव मेंगांव क्षेत्र में घूम रहे करीब 20 गोवंश को ग्रामीणों की सहायता से पकड़ने में सफलता हासिल की। ग्राम प्रधान सिकानू राम ने बताया कि चकमकपुर गांव से पांच गोवंश में और धामुपुर से 10 और गांव से 5 गोवंश पकड़े है। जिसे गोवंश आश्रय स्थल बेलहरा जखानिया भेजा गया है। उन्होंने चेताया कि पशु पालक अपने पशुओं को छुट्टा न छोड़े अन्यथा पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर ग्राम सचिव राजकमल गौरव सफाई कर्मचारी धनंजय कुमार, धर्मेंद्र चौहान गांव श्रवण सिंह, शिवमुरत यादव, चंदन , नीरज, श्यामनारायण, धर्मराज,राधेश्याम समाजसेवी अनिकेत चौहान आदि मौजूद रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button