Uttar Pradesh News “प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला” तथा जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला” तथा जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ भी वितरित किए गए।सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रामपुर लोकसभा क्षेत्र में प्राकृतिक एवं प्रगतिशील खेती कार्यशाला एवं जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, प्राकृतिक कृषि और फसल विविधीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान आयोजित कृषि प्रदर्शनी में नई कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए किसानों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं व सुझावों को भी सुना गया।इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी किसानों को कृषि उपयोगी सामग्री, प्रमाण-पत्र और अन्य लाभ वितरित किए गए। अधिकारियों ने किसानों को खेती में आधुनिक तकनीकों के उपयोग, प्राकृतिक खेती को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी।सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, लागत कम करना और खेती को टिकाऊ बनाना है।वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में देश के अन्नदाताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्राकृतिक खेती, तकनीकी नवाचार और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि कृषि क्षेत्र को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।




Subscribe to my channel