Uttar Pradesh News Fatehpur के हथगाँव थाना क्षेत्र से भैंस चोरी के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई 5 भैंसें, 1 पड़वा, और घटना में इस्तेमाल की गई एक लोडर गाड़ी भी बरामद की है। फतेहपुर (हथगाँव): पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हथगाँव थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण किया है।
क्या था पूरा मामला?
(19/20 मई 2026) को वादिनी आरती देवी (पत्नी संजय लोधी, निवासी कुड़ा कसनई/अदलीपुर, थाना हथगाँव) की भैंसें घर के बाहर बंधी थीं, जिन्हें अज्ञात चोरों द्वारा खोल लिया गया था। वादिनी की शिकायत पर हथगाँव थाने में मु0अ0सं0 102/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना पर सुबह-सुबह घेराबंदी 17 जून 2026 को सुबह करीब 05:20 बजे, हथगाँव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दुदौली के पास प्राइमरी विद्यालय के पास से घेराबंदी करके 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 5 राशि भैंस, 01 पड़वा और घटना में प्रयुक्त लोडर गाड़ी (नंबर UP71CT1764) बरामद की। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है और गाड़ी को 207 MV एक्ट के तहत सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता:
मो0 हबीब (उम्र 22 वर्ष), पुत्र स्व0 नशीर अहमद – निवासी जलालपुर मजरे दुदौली, थाना हथगाँव, फतेहपुर।
मो0 नसीम (उम्र 27 वर्ष), पुत्र स्व0 नशीर अहमद – निवासी जलालपुर मजरे दुदौली, थाना हथगाँव, फतेहपुर। (इसके खिलाफ पूर्व में थाना थरियांव में जुआ अधिनियम का भी एक मामला दर्ज है)।
गुलाम मुस्तफा (उम्र 29 वर्ष), पुत्र मजीद – निवासी बनियापुर मजरे गौरी, थाना हथगाँव, फतेहपुर।
आजिम खान (उम्र करीब 20 वर्ष), पुत्र मो0 असलम – निवासी हनुमानपुर, थाना थरियांव, फतेहपुर।
फरार आरोपी: पुलिस के मुताबिक इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी—कामरान (पुत्र बच्चू) और चक्रधर अवस्थी उर्फ राम (पुत्र विनोद अवस्थी)—फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
इस पुलिस टीम को मिली कामयाबी:
गिरफ्तार करने वाली मुख्य टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल रहे:
उ0नि0 आलोक कुमार (थाना हथगाँव)
उ0नि0 सुदामा प्रसाद (थाना हथगाँव)
उ0नि0 विशंभर नाथ (थाना हथगाँव)
का0 रोहित यादव, का0 रवि कुमार, रि0का0 रवि प्रकाश यादव, रि0का0 देवाशीष मिश्रा, रि0का0 सूरज और रि0का0 विपिन यादव। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया है।




Subscribe to my channel