जगदलपुर के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी एवं कर्मचारी नेता विपिन कुमार तिवारी आम आदमी पार्टी में शामिल

इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आप नेता शुभम सिंह ने मीडिया को बताया कि, आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सौरभ झा के बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के पूर्व निर्दलीय विधानसभा प्रत्याशी एवं कर्मचारी नेता विपिन कुमार तिवारी ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विपिन कुमार तिवारी ने कहा कि वे प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था तथा शासन प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार से निराश होकर आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने पार्टी की जनहितकारी नीतियों और संगठनात्मक कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी सौरभ झा ने उन्हें पार्टी की टोपी पहनाकर औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई तथा विकासखंड दरभा में संगठन को मजबूत करने, पन्ना प्रभारी एवं बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार का दायित्व सौंपा। साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान एवं प्रदेश संयुक्त सचिव शुभम सिंह ने भविष्य में जिला स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना भी व्यक्त की। इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं स्थानीय स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel