ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News बलौदाबाजार में ‘मौत की बोतल’ का कहर: खर्वे गांव में जहरीली शराब से 8 की मौत, कब्र खोदकर निकाले गए शव, FSL जांच शुरू

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

खर्वे गांव में पसरा मातम, 3 दिन में 8 अर्थियां उठीं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल ब्लॉक का खर्वे गांव इस वक्त दहशत में है। कथित जहरीली शराब ने यहां 3 दिन के अंदर 8 घरों के चिराग बुझा दिए। मृतकों के परिजनों का दावा है कि सभी ने एक ही जगह से शराब पी थी। शराब गले से उतरते ही तबीयत बिगड़ी और देखते-देखते 8 ग्रामीणों की सांसें थम गईं। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और सन्नाटा है। ग्रामीणों के गुस्से के आगे झुका प्रशासन, कब्र से निकाले गए शव
लगातार हो रही मौतों और ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया। शनिवार को पुलिस, राजस्व विभाग और FSL टीम की मौजूदगी में दफनाए गए शवों को कब्र से बाहर निकाला गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। FSL टीम ने शवों से विसरा समेत जरूरी सैंपल कलेक्ट किए। अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट ही बताएगी कि मौत का असली ‘जहर’ क्या था।

‘शराब में जहर मिलाया गया’ – गांव के ही शख्स पर सनसनीखेज आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द शुरू हुआ, फिर एक-एक कर मौतें होने लगीं। ग्रामीणों ने पहले ही कसडोल थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना है- “समय पर सुनवाई होती तो शायद 8 जानें बच जातीं।” जांच के दौरान उमड़ा जनसैलाब, पुलिस अलर्ट मोड पर शनिवार को जब शव निकालने की कार्रवाई शुरू हुई तो पूरा खर्वे गांव कब्रिस्तान के पास जमा हो गया। लोगों में गुस्सा, डर और इंसाफ की उम्मीद साफ दिखी। किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया। FSL टीम हर एंगल से सबूत जुटा रही है – शराब के सैंपल से लेकर शवों तक।

अब FSL रिपोर्ट खोलेगी राज: शराब जहरीली थी या साजिश गहरी? फिलहाल मौत की असली वजह पर सस्पेंस बरकरार है। प्रशासन ने साफ किया है कि FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि 8 मौतें जहरीली शराब से हुईं या इसके पीछे कोई और साजिश है। रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा किया गया है। गांव में तनाव, परिजनों को इंसाफ का इंतजार खर्वे गांव में अब भी तनाव का माहौल है। 8 परिवारों में मातम पसरा है। ग्रामीण उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूरा जिला अब FSL रिपोर्ट पर टकटकी लगाए बैठा है!

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button