Bihar News परसथुआ से पकड़ा गया आरोपी सरोज कुमार मोहनिया पुलिस की कार्रवाई
प्रसूता की मौत मामले में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार
19 अगस्त को जय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में हुई थी मौत | दो पर केस दर्ज मोहनिया मे प्रसूता की मौत मामले में फरार चल रहे फर्जी डॉक्टर को मोहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के डेलहुंआ गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2025 को कौड़ीराम निवासी श्वेता कुमारी की मौत जय मां मुंडेश्वरी फर्जी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव से हो गई थी। मामले में मोहनिया थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सरोज कुमार परसथुआ में छिपा है। पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने और इलाज में लापरवाही का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है




Subscribe to my channel