ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan New हेमराज दीक्षित चौथी बार परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने विश्व ब्राह्मण एकता दिवस पर मिली जिम्मेदारी, ब्राह्मण समाज में हर्ष

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

उपखंड मुख्यालय बौंली निवासी हेमराज दीक्षित को चौथी बार परशुराम सेना का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। विश्व ब्राह्मण एकता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश दुबे ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र में पंडित महेश दुबे ने कहा कि दीक्षित के संस्कार, नम्रता, ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए उन्हें परशुराम सेना प्रकोष्ठ, राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीक्षित समाज हित में पहले से बेहतर कार्य करेंगे और ब्राह्मण एकता को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

हेमराज दीक्षित के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर परशुराम नवयुवक मंडल, ब्राह्मण समाज एवं युवाओं ने खुशी जताते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। तहसील क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि दीक्षित कई सामाजिक व हिंदू संगठनों से जुड़े हैं और लंबे समय से समाज सेवा व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button