ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत करहरी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

गौरिहार। आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत करहरी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति एवम् जनपद सदस्य वार्ड 14 पलटा जनपद पंचायत गौरिहार एवम् महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर द्वारा किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बस्तियों में जाकर किशोर-किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दीवार लेखन (वॉल राइटिंग) भी कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित महिलाओं एवं किशोर-किशोरियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति एवं जनपद सदस्य वार्ड 14 पलटा जनपद पंचायत गौरिहार एवम् महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुंभकार संघ शाखा छतरपुर ने सभी से स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी जागरूक करने की अपील की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button