ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने बहन की गला रेतकर की हत्या, शाहपुर के आदमपुर गांव में सनसनी

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: जनपद के थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अदीबा (21 वर्ष) पुत्री शकील उर्फ वीर कुरैशी निवासी ग्राम आदमपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी युवक से बातचीत को लेकर नाराज भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह तथा थाना प्रभारी शाहपुर गजेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना शाहपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button