ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वृंदावन के रामतल रोड पर गणेश सिटी सोसायटी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 05 जून से शुरू

आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से श्रवण कराएंगे श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा

रिपोर्टर पुष्पेंद्र कुमार मथुरा उत्तर प्रदेश

वृन्दावन। रामताल रोड़ स्थित गणेश सिटी सोसायटी के श्रीराधा नील माधव जू मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 05 से 11 जून 2026 पर्यन्त अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।


महोत्सव में ठाकुर श्रीराधा रमण मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य पद्म लोचन गोस्वामी महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा अपराह्न 03:30 से सायं 06:30 बजे तक देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगे।
महोत्सव का शुभारंभ श्रीमज्जगद्गुरू श्रीनाभापीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज के द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव के आयोजक प्रणव अवस्थी ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button