Uttar Pradesh News सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे
रामपुर। रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन कर क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जनपद के विभिन्न गांवों, कस्बों और नगर क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, पेंशन, आवास, चिकित्सा और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में कई ऐसे मामले भी सामने आए जिनका समाधान मौके पर ही करा दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनप्रतिनिधि होने के नाते आम नागरिकों की परेशानियों को दूर करना उनका दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके उपरांत सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर शहर में अतीक साहब की नई इत्र शॉप का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दुकान स्वामी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की उन्नति और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलती है।
अपने निर्धारित कार्यक्रमों के क्रम में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी मिलक क्षेत्र के ग्राम निपनिया भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासी लियाकत खान के पुत्र फैजान खान के विवाह समारोह में शिरकत की। सांसद ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर खुशी के इस अवसर पर अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर, वरिष्ठ सपा नेता तेजिंदर सिंह विर्क, अथर खान नगर पालिका प्रतिनिधि बिलासपुर, रामबहादुर सागर, डॉ. मकतूब, मुन्ना, गुरजीत सिंह चीमा, बदन सिंह यादव, धीरेंद्र यादव एडवोकेट, प्रेम किशोर दिवाकर, सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा, हाफिज नूरी, उवैद एडवोकेट, अरशद अली एडवोकेट, नासिर शेख, जमील सैफी, जुबैर, युवा सपा नेता सैफ, अब्दुल्लाह तुर्की, कल्वे अली, रियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा द्वारा दी गई।




Subscribe to my channel