ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज दिनांक 31.05.2026 को पुलिस लाइन रामपुर एवं थाना पटवाई में विदाई समारोह का किया गया आयोजन

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे

आज दिनांक 31.05.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाईन परिसर एवं थाना पटवाई में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । पुलिस कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है, सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं शाहबाद द्वारा सप्रेम उपहार भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी ।
दिनाँकः- 31.05.2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों का सेवा विवरण इस प्रकार हैः-
01- उ0नि0ना0पु0 892120275 श्री संजय कुमार पुत्र स्वः श्री योगेन्द्र पाल ।
पता– ग्राम- उमरसड, थाना – ग़ढिया रंगीन, जनपद – शाहजहाँपुर ।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 15.01.1989 को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त हुये ।


पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाएः- 06 जनपदो क्रमशः जी0आर0पी0 अनुभाग मुरादाबाद ,बरेली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर , अमरोहा , रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
पदोन्नती का दिनांकः- वर्ष 2018 में मुख्य आरक्षी एंव वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल में 27 नगद पुरस्कार , 31 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी है ।
वर्तमान तैनातीः- थाना – खजुरिया ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.05.2026 को 37 वर्ष 04 माह 16 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।

02-उ0नि0ना0पु0 860930325 श्री वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्वः जगदीश सिंह ।
पता– निकट – ग्राम नगला वहादुर थाना –मोहम्मदाबाद, जनपद – फर्रुखाबाद।
प्रथम नियुक्ति स्थान व दिनांकः- दिनांकः- 01.08.1986 को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बरेली में आरक्षी ना0पु0 के पद पर नियुक्त हुये थें ।
पूर्ण सेवा काल के दौरान सेवाएः- 07 जनपद क्रमशः- बरेली, गोरखपुर , जालौन, जी0आर0पी0 अनुभाग आगरा , शाहजहाँपुर , पीलीभीत ,रामपुर में अपनी सेवायें प्रदान की ।
सेवाकाल के दौरान पुरुस्कारः- सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान 25 नगद पुरस्कार व 40 उत्तम प्रविष्टि प्रदान की गयी तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पुलिस सराहनीय सेवा पदक द्वारा सम्मानित किया गया ।
पदोन्नती का दिनांकः- वर्ष 2017 में मुख्य आरक्षी एंव वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती प्राप्त की ।
वर्तमान तैनातीः थाना – पटवाई ,जनपद – रामपुर ।
सेवानिवृत्त का दिनांकः- आज दिनाँकः- 31.05.2026 को 39 वर्ष 09 माह 30 दिवस सेवा कर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद से सेवानिवृत्त हो रहे है ।
आपने पुलिस विभाग को बहुत ही महत्तवपूर्ण समय दिया । आपकी सराहनीय सेवा के लिये पुलिस विभाग आपका सदा आभारी रहेगा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button