Uttar Pradesh News थाना सिविल लाईन:- पुलिस मुठभेड़ में घायल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक अदद तमंचा मय एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस एवं एक मोटर साईकिल बरामद ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदे
दिनांक 26.05.2026 को वादी की लिखित तहरीर बावत वादी के भाई पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा सिर में गोली मारकर घायल कर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0-244/2026, धारा- 109(1) BNS बनाम रणवीर, सतवीर पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त रवि पुत्र झम्मन सिंह निवासी ग्राम चंदनपुर थाना पटवाई रामपुर का नाम प्रकाश में आया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 30.05.2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस मय एसओजी टीम द्वारा कोसी नदी से आश्रम पद्धति रोड गश्त/चैकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया । उक्त द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा एवं बाइक स्लिप होकर गिर गया । जिसके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी । आत्मरक्षार्थ थाना सिविल लाइन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा फायर करने पर अभियुक्त के बायें पैर मे गोली लगी । थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ गिरफ्तार किया गया । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपोरक्त में धारा- 3(5) बी0एऩ0एस0 वृद्दि की गयी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0 सं0 247/2026 धारा-247/2026 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
बरामदगी
1.एक तमंचा नाजायज 315 बोर मे एक खोखा कारतूस 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस
2.मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला बिना रजिस्ट्रेशन नंबर
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह
उप निरीक्षक दीपक मलिक एस ओ जी प्रभारी
उ0 नि0 श्री सतेन्द्र शर्मा
उ0 नि0 श्री विमल किशोर
उ0नि0 राहुल चौधरी
हे0का0 17 दिनेश कुमार (एसओजी)
हे0का0 211 हरिओम सिंह(एसओजी)
हे0 का0 768 नवनीत कुमार(एसओजी)
हे0का0 264 मोक्षेंद्र कुमार(एसओजी)
का0 411 देवेंद्र कुमार(एसओजी)
का0 900 नवीन कुमार(एसओजी)
का0 357 मंजीत सिंह(एसओजी) आरक्षी चालक
हे0का0 208 दिग्विजय सिंह
का0 94 आकाश भारती
का0 101 गौरव कुमार
का0 1738 ऋषिपाल सिंह




Subscribe to my channel