Himachal Pradesh News खटनोल जिला परिषद वार्ड 23 से भाजपा समर्थित शिवानी ठाकुर की ऐतिहासिक जीत पर शिमला ग्रामीण के सुन्नी में खुशी की लहर—

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
खटनोल वार्ड-23 से जिला परिषद सदस्य पद पर प्रचंड जीत हासिल करने के बाद शिवानी ठाकुर ने क्षेत्र की 26 पंचायतों के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और समर्थन की जीत है। चुनाव के दौरान मिले अपार जनसमर्थन के लिए उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का धन्यवाद किया।

शिवानी ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि खटनोल वार्ड-23 की सभी 26 पंचायतों के समग्र विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में जश्न का दौर जारी है। बता दें कि खटनोल जिला परिषद वार्ड 23 में 26 पंचायत से कुल 24423 मत पड़े जिस में से शिवानी ठाकुर को 10812 मत कांग्रेस समर्थित ज्योतिका को 8173 मत व निर्दलीय मीना देवी को 5330 मत पड़े। नोटा में 391 मत पड़े। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की माने तो शिवानी ठाकुर का मिलनसार वह विनम्र स्वभाव, युवाओं, महिलाओं, ईस्ट मित्रों वह प्रबुद्ध जनों के साथ व्यक्तिगत मेलजोल वह सुख-दुख में संवाद जीत का कारण बना। ओम प्रकाश शर्मा ब्यूरो चीफ इंडियन क्राइमन्यूज़ शिमला।




Subscribe to my channel