ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News 10 वीं एवं 12 वीं में अधिकतम अंक प्राप्त मेधावी छात्र, छात्राओं को उनकी हौसला अफजाई हेतु श्री आर. के. डोल्हे, DSP द्वारा स्मृति चिह्न् भेंट कर सम्मानित किया गया,

रिपोर्टर दिनेश रबेडे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर का शुभारंभ आज दि. 31.5.26 को स्थानीय वाल्मीकि गुरुद्वारा, संत रविदास वार्ड क्र. 23 छिंदवाड़ा में निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकगण की उपस्थिति में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में अधिकतम अंक प्राप्त मेधावी छात्र, छात्राओं को उनकी हौसला अफजाई हेतु श्री आर. के. डोल्हे, DSP द्वारा स्मृति चिह्न् भेंट कर सम्मानित किया गया, इसी तर्ज पर इसके पूर्व से ही गुरैया ढाना स्थित संत रविदास समुदायिक भवन में दि. 11.5.26 से निःशुल्क शिक्षा प्रशिक्षण सेंटर संचालित है, इसका मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के गरीब बच्चों में परिलक्षित कमियों को दूर कर शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के माध्यम से उन्हें काबिल इंसान बनाना है, इस नेक कार्य में मास्टर ट्रेनर इंजी. श्री योगेश बिन्झाड़े सर, से.नि. प्रधान पाठक श्री मधुकर गोंडे सर, शिक्षक श्री शरद कुशवाह सर और नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष श्रीमती सोनम अहिरवार अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं, इस अवसर पर उपस्थित अभिभावक गण और स्थानीय वार्ड वासियों द्वारा आनंदित होकर भूरि- भूरि प्रशंसा की गई और श्री आर. के. डोल्हे, DSP द्वारा प्रारंभ की गई इस अनूठी पहल की उद्देश्य पूर्ति हेतु अपनी व्यक्तिगत बचत से संचालित कराये जा रहे इस नेक कार्य में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button