Madhya Pradesh News खरगोन जिले के शांति नगर मांकड़ खेड़ा में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
कसरावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शांति नगर मांकड़ खेड़ा में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं बलाई समाज के लोगों द्वारा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में शामिल गणमान्य व्यक्ति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय तुकाराम खेड़े जी, जनपद सदस्य, माननीय गोलू जोशी जी, सरपंच साहब, एवं माननीय नरेंद्र कंचोले जी, पूर्व जिला अध्यक्ष खरगोन बसपा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र खांडेकर जी, कसरावद विधानसभा अध्यक्ष बसपा ने की।
उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता:
इस अवसर पर माननीय राजू पिपल्दे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष खरगोन बसपा, माननीय पवन भालसे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष खरगोन बसपा, माननीय द्वारका प्रसाद सिटोले जी, जनपद सदस्य बसपा, माननीय वीरेंद्र आवचरे जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य बसपा, महेश शोनगरे जी, युवा नेता, मुकेश कंचोले जी, विधानसभा कोषाध्यक्ष, मा. संतोष खेड़े जी, वरिष्ठ नेता बसपा राजा खांडे जी वरिष्ठ नेता माननीय संजय केवट युवा नेता बसपा माननीय, अरण शावनेर जी, सेक्टर अध्यक्ष बसपा, परमानंद गंगारेकर जी, रामेश्वर वर्मा जी, कसरावद विधानसभा प्रभारी बसपा, राजा हिरवे, विनोद गोयल जी, अनिल शारदे, चेतराम हिरवे अमर सागोरे सहित अनेक माता बहने कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का बसपा में प्रवेश:
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र खांडेकर जी ने बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता दिलाई। दीपक खेड़े एवं कुलदीप खेड़े सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा।
डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा अनावरण के इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और बहुजन आंदोलन को नई ऊर्जा दी। सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 💐 🙏🤝🐘🐘




Subscribe to my channel