ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मई माह में एनसीएल से 32 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

मई माह में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 4 अधिकारी और 28 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से श्री सजन कुमार गोयनका, मुख्य प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण) सेवानिवृत्त हुए।

इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एनसीएल मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

संस्मरणों और शुभकामनाओं से भरा रहा माहौल
अभिनंदन समारोह के दौरान टीम एनसीएल ने श्री सजन कुमार गोयनका द्वारा कंपनी की सफलता में दिए गए योगदान तथा कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और उनके सुखद, स्वस्थ और मंगलमय भावी जीवन की कामना की। इसके साथ ही अभिनंदन समारोह में उपस्थित कर्मियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के कार्यकाल से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।

एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button