ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News ‘राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान अविस्मरणीय’ – महामंडलेश्वर डॉ. मोहनानंद सरस्वती

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश

पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद अखंड जन सेवा समिति की ओर से समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. मोहनानंद सरस्वती ने कहा, “स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का योगदान सतत एवं अविस्मरणीय रहा है। पत्रकारों की लेखनी ने सदैव समाज में जागरूकता का संचार करने के साथ-साथ वंचितों की न्याय की आवाज को सशक्त किया है।”उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। पत्रकारों के इस सराहनीय एवं राष्ट्रहितकारी योगदान के लिए ब्रह्मलीन स्वामी रामानंद अखंड जन सेवा समिति तहेदिल से साधुवाद ज्ञापित कर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करती है।समिति की ओर से समिति अध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉ. मोहनानंद सरस्वती, समिति महासचिव योगदत्त शर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी पत्रकार भाइयों को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button