ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज AIMIM पार्टी की जानिब से जिला कार्यालय, रामपुर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह साहब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की और ईद के त्योहार की अहमियत पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि ईद मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और आपसी एकता का पैगाम देती है। यह त्योहार लोगों को एक-दूसरे के करीब लाकर दिलों में प्यार और अपनापन पैदा करता है।

कार्यक्रम में सभी लोगों ने ईद से जुड़ी अपनी यादें और संदेश साझा किए तथा मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं कीं। अंत में सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की खुशियां बांटी।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे :

▫️ यूथ नगर अध्यक्ष रामपुर मोहम्मद आजम उर्फ सोनू साहब
▫️ आशिक रज़ा जिला उपाध्यक्ष
▫️ दानिश गुल जुनैद जिला महासचिव
▫️ अयान खान युवा मीडिया इंचार्ज रामपुर
▫️ अहद यार खान जिला संगठन मंत्री
▫️ जुनैद खा जिला महासचिव
▫️ शाह आलम जिला महासचिव
▫️ सूफियान जिला महासचिव
▫️ अब्दुर रहमान खान जिला महासचिव
▫️ वरिष्ठ कार्यकर्ता गुफरान खान
▫️ वरिष्ठ कार्यकर्ता जमशेद खान

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर ईद मिलन समारोह को कामयाब बनाया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button