Madhya Pradesh News देवास की आजाद डिफेंस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश
राजस्थान के नागौर जिले की पावन धरा बड़ी खाट में आगामी 28 जून 2026 को देश का पांचवां ऐतिहासिक “कबीर कोहिनूर सेना और पुलिस में युवाओं ने लहराया परचमदेवास। स्थानीय पुलिस ग्राउंड पर संचालित आजाद डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर प्रतियोगिता परीक्षाओं में अपना दबदबा साबित किया है। एकेडमी के संचालक और मुख्य प्रशिक्षक कृष्णा सिंह के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष भी भारी संख्या में स्थानीय युवाओं का चयन भारतीय सेना और मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है।
लगातार बढ़ रहे हैं चयन के आंकड़े
एकेडमी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में संस्थान का ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वर्ष 2021 में जहाँ यहाँ से 9 छात्रों का पुलिस में चयन हुआ था, वहीं वर्ष 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया। सफलता का यह कारवां यहीं नहीं रुका, वर्ष 2026 की हालिया पुलिस भर्ती में भी एकेडमी के 16 जांबाजों ने अपनी जगह पक्की की है। सेना में भी 21 जवानों ने बनाई जगह
हर साल की तरह इस वर्ष भी देश सेवा के क्षेत्र में एकेडमी के छात्रों ने बाजी मारी है। भारतीय सेना की विभिन्न विंग्स में एकेडमी के कुल 21 जवान भर्ती हुए हैं। इस दोहरी सफलता से संस्थान और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
सफल छात्रों और अभिभावकों का हुआ सम्मान
इस गौरवमयी उपलब्धि पर एकेडमी परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल रहे सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। इस भावुक क्षण में कई माता-पिता की आँखें खुशी से छलक उठीं।
फिजिकल और लिखित परीक्षा की एक साथ तैयारी
प्रशिक्षक कृष्णा सिंह ने बताया कि पुलिस ग्राउंड पर सुबह-शाम कड़े फिजिकल ओरिएंटेशन के साथ-साथ छात्रों को लिखित परीक्षा की भी गहन तैयारी करवाई जाती है। यही कारण है कि यहाँ के छात्र मैदानी और दिमागी, दोनों स्तरों पर अव्वल आते हैं।उन्होंने आगामी सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि जो भी छात्र सेना या पुलिस में जाने का सपना देख रहे हैं, वे नए बैच में प्रवेश के लिए सीधे पुलिस ग्राउंड पर आकर या मोबाइल नंबर 7000253443 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।




Subscribe to my channel