ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News केन बेतवा लिंक परियोजना

कलेक्टर के निर्देशन में एडीएम एवं भू अर्जन अधिकारी ने पाठापुर और घुंघरी में लगाई जन चौपाल

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

विस्थापितों से कहा प्रशासन नियमानुसार हर संभव मदद के लिए तैयार

मुआवजा प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के नाम पढ़कर सुनाए गये

अधिकतर लोगों ने किशनगढ़ और मोतीगढ़ में बनाए अपने घर

मुआवजा संबंधी सभी क्लेम प्राप्त करने वाले ग्रामीणों से अन्य निवास पर शिफ्ट होने की अपील

एडीएम ने एक एक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

केन बेतवा लिंक परियोजना अंतर्गत छतरपुर जिले के विस्थापित ग्राम पाठापुर और घुंघरी में मंगलवार को जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जन चौपाल आयोजित की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं भू अर्जन अधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से एक-एक ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और नियमानुसार हर संभव मदद दिये जाने की बात कही।
जन चौपाल में अपर कलेक्टर श्री अरजरिया ने एक-एक ग्रामीण से जमीन, मकान के मुआवजे और पैकेज की स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान पाठापुर में 66 और घुंघरी में 17 हितग्राहियों की सूची पढ़कर सुनाई गई, जिनके खातों में सभी प्रकार के मुआवजा संबंधी क्लेम की राशि बैंक खाता में पहुंच चुकी है। इसके अलावा लोगों द्वारा बताया गया कि अधिकतर लोगों ने किशनगढ़ और मोतीगढ़ में अपने निवास बना लिए है एवं कुछ के काम जारी है। इस अवसर पर एसडीएम बिजावर विजय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button