Madhya Pradesh News मडला थाना लूट कांड के एक आरोपी को भेजा जेल उप निरीक्षक रचना पटेल सहित तीन फरार..

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
एमपी..पन्ना..मंडला थाना इलाके में विगत दिवस रीवा के व्यापारी मोहनलाल सोनी के साथ मडला थाना की प्रभारी रचना पटेल, प्रधान आरक्षक रज्जाक खान, प्रधान आरक्षक रामशरण अहिरवार तथा सहयोगी के रूप में शराब ठेकेदार के मुनीम बृजेश यादव द्वारा गांजा रखकर फर्जी प्रकरण बनाने की धमकी देकर की एक लाख रुपया की लूट की गई थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था,तथा मामले की जांच नवागत मंडला थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर को सौंपी गई थी। नवागत थाना प्रभारी बखत सिंह ने आरोपी बृजेश यादव को तत्काल गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश किया गया रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की गई तथा संबंधित को जेल भेज दिया गया। अन्य तीन आरोपियों रचना पटेल, रज्जाक खान तथा रामशरण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है
क्या बोले टीआई”….
वही मंडला टीआई बखत सिंह ठाकुर ने बताया एक आरोपी
को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा माननीय न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है,बाकी भी आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे




Subscribe to my channel