Madhya Pradesh News नव नियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम हुआ संपन्न

रिपोर्टर रवि धाकड़
नगर परिषद टोंक खुर्द मे नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों का शपथ ग्रहण नगर परिषद कार्यालय टोंक खुर्द मे। सोनकच्छ विधायक डॉ,राजेश सोनकर के सानिध्य में एवं विधायक डॉ,सोनकर शपथ एवं पद की शपथ दिलवाई गई।नव नियुक्त पार्षद सुरेश अधिकारी,राजेश शर्मा,राजेश वर्मा,श्रीमती दीप्ति जैन एल्डरमैन पार्षद पद की शपथ ग्रहण की विधायक डॉ,सोनकर के हाथों उनके कर कमलो से। एवं नवनियुक्त एल्डरमेन पार्षद गनों का पुष्पमाला ओ पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। साथ ही भाजपा टोंक खुर्द नगर मंडल पदाधिकारियों का भी स्वागत पुष्प मालाओं पहनाकर एवं सम्मान किया गया। सोनकच्छ विधायक डॉ,राजेश सोनकर का प्रस्तावित बस स्टैंड फ्रीगंज चौराहा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया के नेतृत्व मे आतिशबाजी के साथ ढोल ढमाको के साथ पुष्पमालाओ से बना बड़ा 51 किलो का वजनी पुष्प हार पहनाया गया। रावला चौक मे परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चावड़ा के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मंडल मंत्री शनि जैन के के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। भगत सिंह चौराहा पर भी स्वागत किया गया। शक्ति माता मंदिर चौक पर भी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह भदोरिया एवं पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र नागर उनके नेतृत्व में भी स्वागत किया गया। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनोप सिंह सेंधव के नेतृत्व में भी भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर परिषद कार्यालय परिसर पहुंचने पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चावड़ा ने की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ,राजेश सोनकर थे। विशेष अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव थे। विधायक डॉ,राजेश सोनकर ने प्रस्तावित बस स्टैंड अंबेडकर चौराहा पर डॉ,भीमराव अंबेडकरजी की नवीन स्मारक बनाने के लिए उनकी विधायक निधि से 22 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई।एवं भगत सिंह चौराहा पर शहिद भगत सिंह जी की नवीन स्मारक बनाने के लिए 22 लाख रुपए की राशि स्वीकृति उनकी विधायक निधि से की गई। इस अवसर स्वागत कार्यक्रम में। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह राजपूत, टोंक खुर्द भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई,पार्षद सुनील मालवीय,पार्षद जितेंद्र गेहलोत,पार्षद प्रवीण गालोदिया,पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह गोर,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल,मंडल महामंत्री रघुवीर सिंह सोनकर,भाजपा वरिष्ठ नेता निर्भय सिंह कराड़ा,अजय पांचाल,चेतन चौधरी,पंकज वर्मा,आदि बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एडवोकेट श्याम सिंह गालोदिया ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि विनय श्रीवास्तव ने माना।




Subscribe to my channel