ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मुजफ्फरनगर में जीनस पेपर मिल के यार्ड में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां और 8 जेसीबी मशीनें आग पर काबू पाने में जुटीं

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित निराना गांव में जीनस पेपर मिल के यार्ड में रखे वेस्ट पेपर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां और करीब 50 दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं।


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार शुरू की, लेकिन तेज हवाओं ने राहत कार्य को मुश्किल बना दिया। आग की भयावहता को देखते हुए बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद से भी दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
वेस्ट पेपर के बंडलों में अंदर तक सुलग रही आग को बुझाने के लिए 8 जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। जेसीबी मशीनों से बंडलों को हटाकर और उलट-पलट कर दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
सीएफओ अनुराग कुमार ने बताया कि आग बेहद भयंकर है और इसे पूरी तरह काबू करने में समय लग सकता है। वहीं पेपर मिल प्रबंधन के अनुसार, पास के खेत से आई चिंगारी के कारण आग लगने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button