Uttar Pradesh वाराणसी कमिश्नरेट सिगरा थाने की कमान संभालते ही सुपरकॉप एक्शन मूड में शिवाकांत मिश्रा
चौक, लंका, कैंट के बाद अब सिगरा की गंदगी करेंगे साफ

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
अपराधियों के लिए काल, जनता के लिए ढाल बने इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा
जनता को सुरक्षा का भरोसा, अपराधियों के लिए सख्त संदेश लेकर आए शिवकांत मिश्रा
सिगरा में सख्त पुलिसिंग की शुरुआत, अपराधियों पर भारी चार्ज लेते ही ताबड़तोड़ कार्यवाही शिवकांत मिश्रा
वाराणसी कमिश्नरेट सिगरा थाना क्षेत्र को शहर का वीआईपी और व्यावसायिक इलाका माना जाता है, जहां होटल, गेस्ट हाउस, स्पा सेंटर, कैफे और बड़े बाजार बड़ी संख्या में संचालित होते हैं। लंबे समय से कुछ स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों और कैंट रोडवेज इलाके में देर रात संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने भी कई बार इस मुद्दे को उठाया है।
ऐसे में इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा की तैनाती को पुलिस विभाग की रणनीतिक और महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में सिगरा क्षेत्र में स्पा सेंटर, होटल और लॉजों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा सकता है। बिना वैध दस्तावेज या नियमों के खिलाफ संचालित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी भी पुलिस स्तर पर की जा रही है।
बताया जाता है कि अपने पूर्व कार्यकालों में भी शिवकांत मिश्रा अपराधियों और अवैध नेटवर्क के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के लिए चर्चाओं में रहे हैं। कैंट क्षेत्र में उनकी सक्रिय कार्यशैली ने पुलिस की मजबूत मौजूदगी का एहसास कराया था। यही वजह है कि सिगरा थाने में उनकी तैनाती के बाद क्षेत्र की जनता को कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिगरा जैसे प्रमुख इलाके में अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर वाराणसी की छवि और पर्यटन व्यवस्था पर पड़ता है। धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी होने के कारण यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा सिगरा थाना क्षेत्र में किस तरह की रणनीति अपनाते हैं और कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कितना प्रभावी अभियान चलाते हैं। फिलहाल उनकी तैनाती से जहां अपराध जगत में हलचल है, वहीं आम लोगों में नई उम्मीद भी दिखाई दे रही है।




Subscribe to my channel