Chhattisgarh जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दीपका नगर पालिका उपचुनाव के लिए कसी कमर, प्रभारियों की घोषणा

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा/दीपका:
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) ने आगामी नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के जिला कार्यालय कोरबा द्वारा आज एक आधिकारिक पत्र जारी कर चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, ताकि जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार को मजबूती दी जा सके।
जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, पार्टी ने अनुभवी और सक्रिय नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इन्हें मिली चुनाव प्रभारी की कमान:
चुनाव को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है:
श्री सुरेन्द्र प्रसाद राठोर जी (प्रदेश संगठनमंत्री, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी)
चंचल महंत जी (जिलाध्यक्ष, जेसीपी महिला कोरबा)
ये संभालेंगे सह प्रभारी का जिम्मा:
प्रभारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने और जमीनी रणनीति को मजबूत करने के लिए तीन प्रखर चेहरों को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है:
श्री नोभित लाला साहू जी (जिला मंत्री, जेसीपी कोरबा)
श्री महाबीर यादव जी (जिला सचिव, जेसीपी कोरबा)
श्री सुरेश पटेल जी (जिला संगठन मंत्री, जेसीपी कोरबा)
वार्ड 15 में जीत दर्ज करने का संकल्प
इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से दीपका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेहद मजबूती के साथ उभरेगी। नवनियुक्त प्रभारियों ने जल्द ही क्षेत्र में बैठकें लेकर रणनीति के तहत जनसंपर्क अभियान शुरू करने की बात कही है।




Subscribe to my channel