ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh पन्ना- गांजा तस्करी के झूठे मामले में फंसने की धमकी देकर95 हजार रुपये वसूले।

मंडला थाना प्रभारी सहित चार लोगों पर एफ. आई. आर. दर्ज।

ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज – पन्ना

प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी मोहनलाल सोनी निवासी ग्राम तरहटी जिला रीवा 14 मई को बागेश्वर धाम जाने के लिए घर से दोपहर करीब 11 बजे निकले थे जो शाम करीब 5 बजे लगभग पन्ना जिले के मंडल ग्राम पहुंचे, वहां पर एक पेट्रोल पंप के सामने वे अपनी बाइक पार्क कर पेशाब करने के लिए रुके तभी वहां सादा वर्दी में दो लोग आये उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बोले कि आप गांजा की तस्करी करते हैं हमें आपकी गाड़ी की तलाशी लेना है उन्होंने मोहनलाल से वाइक की डिग्गी की चाबी लेकर डिग्गी खोली एवं एक छोटा सा लिफाफा डिग्गी में डाल दिया फिर सर्राफा व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि आपकी बाइक की डिग्गी से गंजा बरामद हुआ है आपके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी का प्रकरण दायर किया जाएगा।सर्राफा व्यापारी यह सुनकर घबरा गया । उसने सफाई देते हुए बताया कि वह ऐसा काम नहीं करता उसे जाने दिया जाए। काफी देर तक धमकाने के बाद प्रधान आरक्षक रज्जाक खान व आरक्षक रामशरण अहिरवार द्वारा ले दे कर मामला रफादफा करने की सलाह देकर व्यापारी से ₹1लाख की मांग की गई जिस पर व्यापारी 95 हजार देने को तैयार हो गया और उसने 45 हजार नगद तथा 50 हजार अलग-अलग खातों ट्रांसफर कर दिए । अगले दिन दिनांक 15 मई को सराफा व्यापारी ने एस.पी.पन्ना को दिये एक लिखित आवेदन से अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया जिससे दिनाँक 19 मई मंगलवार को मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, प्रधान आरक्षक रज्जाक खान एवं आरक्षक राम शरण अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन पन्ना में पदस्थ उप निरीक्षक रामकृष्ण पांडे द्वारा मड़ला थाना जाकर मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, सहित उक्त दोनों आरक्षकों एवं उनके सहयोगी शराब विक्रेता बृजेश यादव के खिलाफ सजिस रच कर अवैध बसूली करने बावत एफ.आई.आर.दर्ज कराई गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button