Rajasthan घाटा नैनवाड़ी में 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ आज से प्रारंभ, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी शिरकत

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान
सूरज मल वैष्णव/बौंली/, 21 मई।*
उपखंड की मित्रपुरा तहसील के ग्राम घाटा नैनवाड़ी स्थित देवधाम में 151 कुंडीय देवनारायण महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार 21 मई से हो रहा है।
महामंडलेश्वर श्री बालकानंद गिरी जी महाराज (आश्रम हरभावता) के पावन सानिध्य में आयोजित इस सात दिवसीय महायज्ञ में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।
यज्ञ के प्रथम दिवस 11 हजार महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ के दौरान सातों दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भंडारे के लिए सैकड़ों हलवाई भोजन तैयार करने में जुटे हुए हैं। प्रसादी वितरण हेतु आसपास के गांवों को दिवसवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ में विभिन्न दिवसों पर प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियां भी सम्मिलित होंगी। मित्रपुरा तहसील क्षेत्र में इसे सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जा रहा है।




Subscribe to my channel