ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh रौन बजार र्मे प्लॉट के झगड़े में मारी गोली निशाना चूका रोड से निकल रहे राहगीर को लगी गोली आरोपी फरार

जिला संवाददाता संतोष सिंह चौहान भिंड मध्य प्रदेश 

रौन थाना क्षेत्र के बाईपास पर दो लोगों में प्लॉट बनाने को लेकर बिवाद हो गया और अपने रिश्तेदार की पक्ष में आकर आरोपी ने फरियादी को गोली मार दी जो संतुलन बिगड़ने की वजह से वहां रोड से गुजर रहे एक राहगीर को जा लगी ओर वह घायल हो गया जिसे देखकर आरोपी वहा से भगखड़ा हुआ घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और फरियादी ओर वहां आसपास के लोगों से बात कर आरोपी पर मामला दर्ज कराया एवं आरोपी को पकड़ने के लिए पार्टियां रवाना करवाई पर आरोपी फरार हो चुका था जिसे पकड़ने के लिए उसके हरसंभव कोशिश की जा रही है जानकारी के अनुसार फरियादी रिषभ जैन पिता पुष्पेंद जैन उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र.08 कस्बा रौन ने बताया कि मेरी रौन में जैतपुरा रोड पर किराने की दुकान है, एवं जैतपुरा रोड पर प्लट है जिसका निर्माण कार्य चल रहा था मैं अपने प्लट पर था तभी जैतपुरा रोड पर रहने वाला मिंकू उर्फ धीरेन्द्र सिंह राजावत पिता बृजेन्द्र सिंह राजावत आया और मुझे माँ बहिन की गंदी गंदी गालियां देकर बोला कि तुम इस प्लट पर बाउंड्री क्यों बना रहे हो,यहाँ बगल में मेरे रिश्तेदार बब्लू राजावत का मकान है,और इसी बात को लेकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा तो मैं प्लाट पर काम बंद करवाकर अपने मामा के लड़के राजीव जैन की किराने की दुकान सदर बाजार रौन पर आ गया तभी मिंकू उर्फ धीरेन्द्र मेरे मामा के लडके राजीव जैन की दुकान की सीडियो पर आया और रिवाल्वर निकाल कर मेरे छाती पर तान कर बोला कि देखते है अब तुझे कौन बचाता है और जान से मारने की नियत से रिवाल्वर से फायर किया तो मिकू उर्फ धीरेन्द का संतुलन बिगड़ने से गोली मेरे बगल से निकलकर रोड पर जा रहे राहगीर के बाए पैर में घुटने में लगी गोली लगकर पैर से खून निकलने लगा वह वही गिर गया तब तक मिंकू उर्फ धीरेन्द्र वहाँ से भाग गया रहागीर को उठाकर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनय यादव निवासी काशीपुरा का होना बताया गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गये थे जो विनय यादव को लेकर अस्पताल रौन चले गए जिस पर थाना प्रभारी रौन ने एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के निर्देशों के पालन में तुरत कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ने की हरसंभव कोशिश की जा रही आगे उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी हमारी गिरफ्त में होगा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button