ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh आदिवासी नगेसिया/किसान समाज द्वारा 16 मई से 18 मई तक तीन दिवसीय महा-सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत -बगडोल (बगीचा) में सम्पन्न किया गया।

रिपोर्टर पवन कुमार नाग जशपुर छत्तीसगढ़

आदिवासी नगेसिया/किसान समाज द्वारा जिला स्तरीय महा-सम्मेलन 2026 दिनांक 16 मई से 18 मई यानि तीन दिवसीय महा सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत – बगडोल (बगीचा) जिला जशपुर छत्तीसगढ़ में भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे जिले के दूर दूर के वानानचल गांव से भारी संख्या में लगभग 10 हजार की संख्या पहुंचे थे,इस कार्यक्रम को बहुत हो शांति पूर्ण से सफल किया गया। महा सम्मेलन आयोजन रखने का मुख्य कारण रहा,की आज के दौर में हमारे समाज के नवयुवक,नव युवती भाई बहनों को समाज की राह में चलने का निर्देश दिया गया एवं पुरखा पुरखौती पूर्वजों से चले आ रहे रीती रीवाजों को अब भूलते जा रहे हैं,जैसे करमा,डमकच,जदुरा एवं अन्य पारम्परिक गीतों नाच गान को भूलते जा रहे हैं,इन्हे बचा के रखने के लिए समाज के युवक-युवती भाई बहन को बताया गया एवं शादी विवाह कार्यक्रम में नेग चार इत्यादि प्रचलन को भी सभी ज़िलों में बराबर चलाने के लिए निर्णय लिया गया एवं शादी विवाह में समाज में dj बाजा को भी बंद करने का निर्णय लिया गया,समाज के वक्ताओं ने कहा की शादी विवाह में पारम्परिक बाजा ही शादी को सुहाना करता है,dj बाजा तो अभी अभी पैदा हो कर आया है,और हमारे नव युवक नव युवती को बर्बाद करके छोड़ रहा है,समाज के वक्ताओं ने शराब के बारे भी कहा अगर हमारे समाज में हड़िया,दारू एवं dj बाजा ये तीन चीज अगर कण्ट्रोल हो जाये तो हमें उम्मीद है,कुछ बहुत हमारे समाज के युवक युवती शिक्षित होने का। इस महा सम्मेलन में कुछ शिक्षित महिलाओ ने यह भी कहा अगर हमारे समाज में दिनों दिन बढ़ रहे हड़िया दारू जैसे नशीली पदार्थ को बंद (control) करने के लिए समाज के हर महिला आगे आ जाये तो हम पूर्ण विश्वास के साथ कहते हैं की हमारे समाज आगे बढ़ेगा। महिलाएं द्वारा समाज में चेतावनी भी दी अगर हम दारू नहीं बनाएंगे तो पियेगा कहाँ से इसलिए हम सभी गांव के महिलाएं एकजुट हो कर अपना अपना गांव में ग्राम समिति बनाकर और सप्ताह में नहीं तो महीना में एक जगह गांव के सभी महिलाएं बैठक कर दारू जैसे नशीली पदार्थ को आवश्यकता बंद कराना होगा,तभी हमारे बाल बच्चा की भविष्य को हमलोग बचा पाएंगे क्यूंकि नशा एक ऐसा मोहनी है जो व्यक्ति इसके झांसे में आया वे कभी सम्भलने नहीं सका,जो व्यक्ति इसके मोह में आया समझा जाइये बर्बाद हो गया घर द्वार,गाड़ी घोड़ा बंगाल,खेत बारी सब जहाँ तक लोटा थाली तक को भी नहीं बचाता है बंधित करके जिनगी बर्बाद कर देता है,तो भाइयों और बहनों हमें जागने की अवश्यता है,हड़िया दारू जैसे नशीली पदार्थों से हम सभी को कोसों दूर रहना है।
‎======================
‎जागने का वक्त है,जागो समाज जागो उठ के देखो हमारे समाज कितना पिछड़ जा रहा है।
‎======================
‎नगेसिया किसान महासम्मेलन के दूसरे दिन यानि 17 मई 2026 को जिले के सामाजिक स्तर पर 10 वीं 12 वीं के समाज के होनहार छात्र छात्राओं को जनपद पंचायत बगीचा अध्यक्ष गायत्री नागेश,जनपद सदस्य राजपुर हरी किसान एवं श्री रामप्रसाद राम (अध्यक्ष) श्री नान राम नाग (कोषाध्यक्ष) एवं जिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रसस्ती प्रमाण पत्र एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही अच्छे से पढ़ाई करने का भी सन्देस दिए।

‎समाज में नवनिर्वाचित पदाधिकारिओं का चयनित किया गया जो इस प्रकार है:
‎======================
‎श्री रामप्रसाद नागेश (अध्यक्ष) पनसाय राम नागेश (उपाध्यक्ष) सतनलाल राम नागेश (उपाध्यक्ष) खुल्लू राम (उपाध्यक्ष) ललकु राम नागेश (उपाध्यक्ष) श्री अर्जुन नागदेव (सचिव) कलेश्वर राम (सह-सचिव) श्री नान राम नाग (कोषाध्यक्ष) श्रीमती प्रभावती बाई (महामंत्री) जगमईत बाई (महामंत्री) श्रीमती गायत्री नागेश (मंत्री) शिव व्रत नागेश (मंत्री) मनोज कुमार (मंत्री) पवन कुमार नाग (जिला मीडिया प्रभारी) चंद्रशेखर नागेश सुकुमार बिहानू सुखराम देवनाथ राम भाकूलाल राम श्रीमती फुलमाईत बाई (सदस्य) जिला समिति द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी नव नियुक्त किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button