ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh जैतीपुर थाना क्षेत्र में नाले के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ अनुभव संभव शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे थाना क्षेत्र के एक नाले के पास युवक का शव पड़ा देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य माध्यमों से भी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल मोबाइल नंबर 9454404205 पर सूचना दें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।




Subscribe to my channel